{"_id":"6a861a8e90183c1f200c81bc","slug":"10-day-old-baby-girl-in-mothers-lap-car-overturns-hathras-news-c-63-1-sali1025-105561-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मां की गोद में 10 दिन की बच्ची, पलट गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मां की गोद में 10 दिन की बच्ची, पलट गई कार
Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के सन्नाटे में हाईवे पर अचानक एक कार अनियंत्रित होकर खड्डे में जा पलटी। कार में सवार दंपती के साथ उनकी महज 10 दिन की बच्ची भी थी। हादसे के बाद कार पलटी तो मां-बाप और नवजात उसी में दब गए। रात में गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसा देखा तो अपनी गाड़ियां रोक दीं। कई लोग मौके पर जुटे और मिलकर कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद हाईवे एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गनीमत रही कि हादसे में बच्ची समेत तीनों को गंभीर चोट नहीं आई।
हादसा मंगलवार रात करीब 1:30 बजे एटा हाईवे पर गांव मुगलागढ़ी के पास हुआ। कायमगंज, फर्रुखाबाद निवासी रत्नेश कुमार पत्नी लक्ष्मी और 10 दिन की बच्ची के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। परिवार रात में सफर कर रहा था। मुगलागढ़ी के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड्डे में जाकर पलट गई।
कार पलटी तो तीनों दब गए
हादसे के बाद कार में सवार रत्नेश, उनकी पत्नी लक्ष्मी और नवजात बच्ची कार के भीतर दब गए। रात के समय हाईवे पर हुए हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। लोगों ने मिलकर कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला। नवजात बच्ची को भी सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिवार को तत्काल हाईवे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया
अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का परीक्षण और प्राथमिक उपचार किया। हादसे में पति-पत्नी और बच्ची को ज्यादा चोटें नहीं आईं। उपचार के बाद उन्हें रात में ही रवाना कर दिया गया।
दस दिन पहले आई थी परिवार में नई खुशी
परिवार के लिए यह सफर वैसे ही खास था। जिस बच्ची को दुनिया में आए अभी सिर्फ 10 दिन हुए थे, वह भी माता-पिता के साथ कार में थी। रात के अंधेरे में अचानक हुए हादसे ने कुछ पल के लिए परिवार की खुशियों को डर में बदल दिया। कार में फंसे परिवार को राहगीरों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।