फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert issued for storms and heavy rain over the next five days.

Hathras News: अगले पांच दिन आंधी व झमाझम बारिश का अलर्ट

Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Alert issued for storms and heavy rain over the next five days.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय कानपुर द्वारा जिले के लिए आगामी पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 19 से 23 अगस्त के बीच जिले में बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक आपदा लेखराज ने बताया कि आगामी पांच दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 34.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य तापमान से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 26.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, यह भी सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

वातावरण में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 90 से 93 प्रतिशत और न्यूनतम 61 से 66 प्रतिशत के बीच दर्ज की जा सकती है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की ओर रहेगी और इसकी गति 3.0 से 9.0 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। आंधी-तूफान के दौरान हवा के झोंकों की गति सामान्य गति से 2-3 किलोमीटर प्रति घंटा तक अधिक हो सकती है। खेतीबाड़ी का काम और खाद, कीटनाशक व फफूंदनाशक का छिड़काव केवल आसमान साफ होने और बारिश न होने की स्थिति में ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed