{"_id":"69b98aeb6400ea65f30447d3","slug":"100-empty-bottles-of-banned-codeine-syrup-found-in-sikandrarao-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिकंदराराऊ में मिलीं प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें, एक्सयपायरी वर्ष 2027 लिखा था बोतलों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिकंदराराऊ में मिलीं प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें, एक्सयपायरी वर्ष 2027 लिखा था बोतलों पर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार
बोतलों के ढक्कन में छेद मिले हैं, जिससे साबित हो रहा था कि उनमें से सिरप को निकाल लिया गया और खाली बोतलें यहां फेंक दी गई हैं। बोतलों पर एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था।
सिकंदराराऊ में कूड़े के ढेर में मिलीं कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के पुराने अस्पताल में मिली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट के मामले का खुलासा भी नहीं हुआ है कि अब 17 मार्च की दोपहर में जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर इसी सिरप की करीब 100 खाली बोतलें मिलीं। तहसीलदार सोनू बघेल और औषधि निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
Trending Videos
गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व नगर के अस्पताल परिसर में लगभग 35 खाली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट की खाली बोतलें मिली थीं। इस सिरप का नशे के लिए प्रयोग किए जाने की बात सामने आई थी। इस कारण मामले में तूल पकड़ लिया था और इसकी व्यापक रूप से जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने दवा की दुकानों पर छापा मारकर यह पता करने की कोशिश की थी कि आखिर इस सिरप की बिक्री कहां से हो रही है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि 17 मार्च की दोपहर में अलीगढ़ जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर कूड़े ढेर पर लगभग 100 प्रतिबंधित कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें और मिल गईं।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तहसीलदार सोनू बघेल पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी। रात में ही औषधि निरीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए हैं और इन बोतलों की जांच की। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि लगभग 100 खाली बोतलें थीं और इन पर एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि बोतलों के ढक्कन में छेद मिले हैं, जिससे साबित हो रहा था कि उनमें से सिरप को निकाल लिया गया और खाली बोतलें यहां फेंक दी गई हैं। सभी बोतलों को जब्त कर लिया गया है। यह बोतलें कहां से आईं, यह जांच का विषय है।