सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thief Apprehended via 'Yaksh' App; Jewelry Recovered

Hathras News: यक्ष एप के जरिये हाथ आया चोर, आभूषण बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Thief Apprehended via 'Yaksh' App; Jewelry Recovered
विज्ञापन
दो दिन पहले कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की महादेव नगर कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे युवक के चेहरे का मिलान यक्ष एप में किया। नाम-पते के आधार पर पुलिस चोर तक पहुंच गई। जब तक वह माल बेच पाता, उससे पहले पुलिस ने उसे धर लिया और पूरा माल बरामद कर लिया।
Trending Videos




एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि महादेव नगर कॉलोनी निवासी मनोज प्रताप ने चोरी की शिकायत की थी। 17 मार्च की रात को महेंद्र के घर में चोर घुस आया और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया था। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ नितिन कसाना ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तथा एक दर्जन संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें से सभी के फोटो पुलिस की यक्ष एप्लीकेशन पर डाले गए। एक फोटो पुराने अपराधी से मिल गई। एएसपी ने बताया कि उसकी पहचान शनिकांत उर्फ शनि निवासी जोगीपुरा हाथरस गेट के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार की रात को शनि को दादनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया लिया। कड़ी पूछताछ में उसने चोरी की घटना कबूल कर ली और माल भी बरामद करा दिया।




एएसपी ने बताया कि शनि ने यह चोरी कर्ज निपटाने और अपने शौक पूरे करने के लिए की। वह और कोई काम नहीं करता। चोरी किया गया माल उसने घर के पास ब्रह्मानंद बगीची में छिपा दिया था, जिसे वह बृहस्पतिवार को बेचने के लिए जाने वाला था। सीओ सिटी ने बताया कि शनि पर चोरी व एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2022 व 23 में पुलिस उसे जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed