{"_id":"69c1ab5b2be8893efe065916","slug":"new-hathras-to-be-established-across-100-hectares-final-proposal-sent-to-the-government-hathras-news-c-56-1-hts1003-146237-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब 100 हेक्टेयर में बसेगा न्यू हाथरस, शासन को भेजा अंतिम प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब 100 हेक्टेयर में बसेगा न्यू हाथरस, शासन को भेजा अंतिम प्रस्ताव
विज्ञापन
न्यू हाथरस के लिए प्रतीकात्मक फोटो। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
आवास विकास परिषद आगरा ने हतीसा के पास गांव नगला वाद अठवरिया और आसपास के 100 हेक्टेयर क्षेत्र में न्यू हाथरस शहर बसाने का अंतिम प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। हाथरस के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली इस परियोजना को शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
आवास विकास परिषद आगरा ने इस परियोजना का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। नया हाथरस आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें आवासीय कॉलोनियां ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। बाजार, कार्यालय, संस्थान और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी। यह एक संपूर्ण आधुनिक टाउनशिप होगी।
आवास विकास परिषद आगरा के सहायक अभियंता गजेन्द्र सिंह बताया कि न्यू हाथरस के विकसित होने से जिले में बढ़ते शहरी दबाव को कम किया जा सकेगा और लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यह परियोजना भविष्य में जनपद के आर्थिक विकास को भी गति देगी।
दो एक्सप्रेस वे व एनएच से होगी कनेक्टिविटी
परियोजना की सबसे बड़ी खासियत, इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है। मास्टर प्लान को इस तरह तैयार किया गया है कि यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे, मथुरा-बरेली ग्रीन एक्सप्रेस-वे और आगरा-अलीगढ़ ग्रीन एक्सप्रेस-वे से आसानी से जुड़ सके। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
आवास-विकास परिषद के सचिव ने किया था मौका मुआयना
इस परियोजना को लेकर कुछ माह पूर्व आवास विकास प्राधिकरण लखनऊ के अपर विकास आयुक्त/सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ही इस परियोजना को अंतिम रूप दिया गया और अब इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
Trending Videos