सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hearing in Bagla Degree College Professor Rajneesh case

Hathras: प्रोफेसर रजनीश कांड में सुनवाई आज, अदालत सुना सकती है फैसला, छात्राओं से यौन शोषण का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज प्रोफेसर व कॉलेज के चीफ प्रोक्टर डा. रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गत वर्ष 21 मार्च को पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से प्रोफेसर जेल में बंद थे और इस साल ही वे जमानत पर बाहर आए। 

Hearing in Bagla Degree College Professor Rajneesh case
आरोपी प्रोफेसर डॉ रजनीश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन शोषण के मामले में अभियोजन पक्ष अपने सभी गवाह व सबूत अदालत में रख चुका है। सफाई पक्ष की गवाही भी पूर्ण हो चुकी है। 24 मार्च को इस मामले में अदालत फैसला सुना सकती है।

Trending Videos


कोतवाली हाथरस गेट में 15 मार्च 2025 को प्रोफेसर व कॉलेज के चीफ प्रोक्टर डा. रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एक पीड़ित छात्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को गुमनाम पत्र भेजा था, जिसके बाद हुई प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष 21 मार्च को पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से प्रोफेसर जेल में बंद थे और इस साल ही वे जमानत पर बाहर आए हैं। एफआईआर दर्ज होने के 18 माह पहले से यह प्रकरण चल रहा था। पूर्व में भी शिकायत हुई थीं, जिसमें तीन बार जांच हो चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इन्हीं जांचों का हवाला देते हुए प्रोफेसर ने वीडियो व फोटो एडिटड बताते हुए खुद को निर्दोश बताया था। 20 मार्च को इस मामले में गवाही पूरी हो गई थी।

मामला एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में ट्रायल पर चल रहा है, जिसमें अभियोजन व बचाव पक्ष की गवाही पूर्ण हो चुकी है। मामला निर्णय पर है और मंगलवार को होने वाली सुनवाई में न्यायालय सबूत व गवाहों के आधार पर निर्णय पर पहुंच सकती है। शहर के इस बहुचर्चित कांड पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed