सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ban on new LPG Gas connections and DVC

LPG: नए रसोई गैस कनेक्शन व डीवीसी पर रोक, हाथरस में अटके 550 आवेदन, उपभोक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 24 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस बुकिंग, केवाईसी को लेकर तो परेशानी आ रही थी, पर अब नए गैस कनेक्शन और डीवीसी कनेक्शन पर भी रोक लगा दी गई है। हाथरस में 33 गैस एजेंसियों पर नए कनेक्शन के करीब साढ़े पांच सौ आवेदन लटक गए हैं।

Ban on new LPG Gas connections and DVC
नगर पालिका बाजार स्थित एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जिले के रसोई गैस के नए कनेक्शन की आस लगाए बैठे लोगों के लिए बुरी खबर है। गैस कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद जिले की 33 गैस एजेंसियों पर नए कनेक्शन के करीब साढ़े पांच सौ आवेदन लटक गए हैं।

Trending Videos


नए कनेक्शन पर रोक के साथ-साथ पुराने उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही हैं। बुकिंग सर्वर डाउन होने के कारण रिफिल सिलिंडर बुक करने में भारी परेशानी आ रही है। न तो मोबाइल एप के जरिये बुकिंग हो पा रही है और न ही सिस्टम काम कर रहा है, जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंचकर कतार में लग रहे हैं। इनमें कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जोकि ई केवाईसी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गैस कंपनियों का मुख्य सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ठप पड़ी थी। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सर्वर ठीक होने पर उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन इस बीच कंपनियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक का फरमान जारी कर दिया है।

इधर, डबल सिलिंडर कनेक्शन पर भी रोक लगने के कारण उपभोक्ता अपने पुराने कनेक्शन पर एक और सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं। भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) के फील्ड ऑफिसर अंकित जैनवाल ने बताया कि फिलहाल नए गैस कनेक्शन करने पर रोक लगा दी है। गैस सिलिंडर का स्टॉक पर्याप्त हैं। सभी गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के स्टॉक की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed