फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 people were bitten by snakes in 12 hours

Snake bite cases: बढ़ रहे मामले, 12 घंटे में 14 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एंटी वेनम दवा देकर बचाई गई जान

Mon, 13 Jul 2026 07:00 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Jul 2026 07:00 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि मैदानी क्षेत्रों में मुख्य रूप से चार प्रकार के अत्यधिक जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिन्हें चिकित्सा विज्ञान में बिग फोर कहा जाता है। इनके जहर की काट के लिए पॉलीवेलेंट एंटी स्नेक वेनम नाम की दवा का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
14 people were bitten by snakes in 12 hours
सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हाथरस जिले में सर्प दंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार देर शाम से रविवार सुबह तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्प दंश के 14 मामले आए। एंटी वेनम लगने के बाद इनकी हालत में सुधार आया। कुछ मरीज सर्प दंश से घबराहट के भी थे, जिनमें जहर के लक्षण नहीं थे।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव जलालपुर में चार वर्ष के गणेश को सांप ने काट लिया। पिता नरेंद्र मोहन ने बताया कि वह घर के आंगन में खेल रहा था। वहीं झाड़ियों में सांप बैठा हुआ। सांप ने अचानक उसके पैर पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने पर घटना की जानकारी हुई। वे बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे एंटी वेनम दिया गया। बच्चा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


इसी तरह चिंतागढ़ी के अंशु को शनिवार रात सोते समय सांप ने डस लिया। वह जमीन पर सोया हुआ था। डसने के बाद अंशु को पैर में जलन व दर्द महसूस हुआ, जिस पर परिजन उसे लेकर तत्काल इमरजेंसी पहुंचे। सासनी के गांव जिरौली में प्रियंका पत्नी कुलदीप को शनिवार रात घर में काम करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हुए शिकार
सर्पदंश के कारण सादाबाद के शिवम व संजय, वीर नगर के नीरज, खोरना निवासी कान्हा, खोड़ा रति के मनीष, दरियापुर के प्रशांत, भूडरी, मुरसान के अमन, वनगढ़ के हरिशंकर, रुहेरी निवासी हरिश्चंद्र भी उपचार के लिए इमरजेंसी पहुंचे। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 32 एंटी वेनम शीशियों का प्रयोग हुआ है।


चार सांपों के जहर का तोड़ एक दवा में
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि मैदानी क्षेत्रों में मुख्य रूप से चार प्रकार के अत्यधिक जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिन्हें चिकित्सा विज्ञान में बिग फोर कहा जाता है। इनके जहर की काट के लिए पॉलीवेलेंट एंटी स्नेक वेनम नाम की दवा का प्रयोग किया जाता है। यह दवा चारों जहरीले सांप कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर के जहर को बेअसर करने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed