{"_id":"6a531fbb9f9428a8800a3b21","slug":"tent-businessman-injured-in-road-accident-dies-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: टक्कर से बाइक सवार टेंट व्यवसायी की पसलियां टूट अंदर धंसी, अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: टक्कर से बाइक सवार टेंट व्यवसायी की पसलियां टूट अंदर धंसी, अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत
Sun, 12 Jul 2026 10:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
कैलोरा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने टेंट व्यवसायी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पसलियां टूट कर अंदर धंस गईं थी तथा सिर में भी चोट थीं। परिजन गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल हुए टेंट व्यवसायी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हादसा 14 दिन पहले सलेमपुर पर हुआ था, जब वे व्यावसायिक काम से जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
राधिका वाटिका मथुरा रोड के रहने वाले राकेश कुमार सक्सेना उर्फ काके बाबू टेंट का व्यवसाय करते थे। 28 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी उन्होंने टेंट की व्यवस्था की थी। इसी काम के चलते 27 जून को वे बाइक से सलेमपुर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उनकी पसलियां टूट कर अंदर धंस गईं थी तथा सिर में भी चोट थीं। परिजन गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को ही शव घर लाया गया, जहां से कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। रिश्तेदार व परिवार के करीबी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन