{"_id":"6a52aeddbe636875b60c4ff0","slug":"fire-at-kasturba-school-fire-tender-ran-out-of-water-fire-extinguished-using-submersible-pump-hathras-news-c-56-1-hts1004-151213-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कस्तूरबा स्कूल में आग, दमकल का पानी खत्म, सबमर्सिबल से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कस्तूरबा स्कूल में आग, दमकल का पानी खत्म, सबमर्सिबल से बुझाई
Sun, 12 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमनपुर में डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास में शनिवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल का पानी खत्म हो गया। बाद में स्कूल की सबमर्सिबल से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया।
छात्रावास में कुल 100 छात्राएं रहती हैं। शनिवार को बारिश व सप्ताह का अंत होने के कारण अधिकतर छात्राएं घर गई हुई थीं। हादसे के समय 21 छात्राएं छात्रावास के भूतल पर थीं।
भवन के भू तल पर कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं चलती हैं और यहीं मैस भी है। पहले तल पर दो हॉल बने हैं, जहां छात्राएं रहती हैं। यहीं हॉल में एक तरफ रैक रखी हुई हैं, जहां छात्राएं रजाई, गद्दे, कपड़े व अन्य सामान रखती हैं।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वार्डन व छात्राएं नीचे मैस में मौजूद थीं। भोजन करने के बाद कुछ छात्राएं पहली मंजिल पर गईं तो उन्हें हॉल से धुआं उठता दिखा। वह दौड़कर नीचे आईं और वार्डन को घटना की जानकारी दी।
वार्डन की सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। तंग गली में विद्यालय होने के कारण चार हजार लीटर पानी का फायर टेंडर स्कूल पर नहीं पहुंच सका। इस कारण 400 लीटर क्षमता के वाटर मिस्ट से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन 10 मिनट में इसका टैंक खाली हो गया।
स्कूल में पानी पीने के लिए लगी टंकी व समर से ड्रम को भरा गया। उससे मोटर को जोड़कर और छिड़काव कर आग बुझाई गई। अधिक धुआं होने के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाने में 45 मिनट लगे। डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
शॉट सर्किट के कारण हादसा हुआ था। दमकल ने समय से आग पर काबू पा लिया था। विद्यालय में सभी सुरक्षित हैं। सुरक्षा के इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी