फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rolled gold jewellery is appealing to women.

Hathras News: महिलाओं को भा रही रोल गोल्ड ज्वेलरी

Sun, 12 Jul 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rolled gold jewellery is appealing to women.
शहर की एक दुकान पर सजे रोल गोल्ड के आभूषण। संवाद - फोटो : Samvad
मंहगे सोने के दौर में महिलाएं अब रोल गोल्ड ज्वेलरी पसंद कर रही हैं। सोने जैसी चमक और नए डिजाइनों के कारण युवतियों से लेकर विवाहित महिलाओं तक इसकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

शादी समारोह में साड़ी, लहंगा और सूट के साथ अलग-अलग ज्वेलरी पहनने का चलन है। महिलाएं अब एक ही ज्वेलरी को हर कार्यक्रम में पहनने के बजाय पोशाक और अवसर के अनुसार गहने पहनना पसंद कर रही हैं। ऐसे में रोल गोल्ड ज्वेलरी उनके लिए नया विकल्प है। कम बजट में महिलाएं अलग-अलग डिजाइन के गहने खरीद रही हैं। बाजार में रोल गोल्ड की चेन, अंगूठी और कंगन की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार महिलाएं हल्के और आकर्षक डिजाइन अधिक पसंद कर रही हैं। युवतियों में पतली चेन और नए डिजाइन की अंगूठियों की मांग है तो विवाहित महिलाएं कंगन और पारंपरिक डिजाइन वाली ज्वेलरी खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चुनिंदा डिजाइन ही उपलब्ध रहते थे, लेकिन अब कई तरह के डिजाइन मिल रहे हैं। कारोबारी सोनू वर्मा ने बताया कि चेन, अंगूठी और कंगन की मांग सबसे ज्यादा है। कारोबारी शरद अग्रवाल ने बताया कि रोल गोल्ड ज्वैलरी देखने में काफी आकर्षक है और सोने जैसा लुक देती है।


आधे दामों पर हो रही वापसी
रोल गोल्ड ज्वेलरी के कारोबारी ऑफर भी दे रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से ज्वेलरी को छह माह, एक साल बाद या कभी भी चमक फीकी होने पर आधे दामों पर वापस किया जा सकता है। महिलाएं इसका फायदा उठा रहीं है, डिजाइन पुराना होने पर वे आधे दाम में ज्वेलरी को वापस कर दूसरी नई डिजायन की ज्वेलरी खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed