फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar over death of Scheduled Caste youth; village turned into a cantonment.

Hathras News: गांव बूलगढ़ी में युवक की मौत पर हंगामा, छावनी बना गांव

Sun, 12 Jul 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 12 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of Scheduled Caste youth; village turned into a cantonment.
बसपा जिला अध्यक्ष की पुलिस से होती कहासुनी। संवाद - फोटो : Samvad
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में शुक्रवार को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय हादसे का शिकार हुए 19 वर्षीय अनुसूचित जाति के युवक सनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव आते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि करने से साफ इन्कार कर दिया और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस व विपक्षी दल के नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हैं। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए शुक्रवार शाम से ही गांव को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शनिवार को गांव के हर रास्ते पर बैरिकेड लगाकर सीमा सील कर दी।
विज्ञापन

केवल गांव ही नहीं, बल्कि जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एहतियात के तौर पर चंदपा सहित कई अन्य थानों के पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन यहां से ही शव लेने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने मृतक के पिता को समझाकर शव को गांव तक पहुंचाया। शव घर आते ही कोहराम मच गया। युवक की मां का रो-रो कर बुरा हाल था।

ट्रैक्टर मालिक के भागने से परिजनों में आक्रोश
पिता संतोष के अनुसार गांव का ही बनी सिंह उनके बेटे सनी को ट्रैक्टर चलाने के लिए ले गया था। ट्रैक्टर फंसने के बाद भी उसने जानबूझकर सनी पर दबाव बनाया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और सनी दो घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दलदल में फंसा रहा। पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद बनी सिंह सूचना देने और मदद करने की बजाय मौके से भाग गया। आक्रोशित परिवार ने इसे हादसा न बताते हुए ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। समझाने के दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

बसपा और भीम आर्मी के नेता पहुंचे
अनुसूचित जाति के युवक की मौत की खबर फैलते ही बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई नेता व कार्यकर्ता गांव बूलगढ़ी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। यह नेता परिजनों को शांत कराने और पुलिस अधिकारियों से बात कर उचित वैधानिक कार्रवाई कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।


गिरफ्तार हुआ आरोपी ट्रैक्टर चालक
संतोष के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को बनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। आक्रोश बढ़ता देख आनन-फानन शनिवार को बनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इधर परिजन आरोपी के एनकाउंटर व हत्या में एफआईआर तरमीम करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed