फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dr. Dilip Kumar Aamoriya, MLC candidate of Sharma Group

MLC Election: डॉ.आमौरिया होंगे शर्मा गुट के एमएलसी प्रत्याशी, लखनऊ की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुई घोषणा

Sun, 12 Jul 2026 06:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 12 Jul 2026 06:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. आमौरिया के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन
Dr. Dilip Kumar Aamoriya, MLC candidate of Sharma Group
प्रदेश स्तरीय बैठक में हुए निर्णय के बाद डा. दिलीप कमार आमौरिया का किया जाता सम्मान - फोटो : स्वयं

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की आंतरिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत यह घोषणा की गई। डॉ.आमौरिया हाथरस के रामबाग इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. आमौरिया के नाम की घोषणा की। पदाधिकारियों ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और शिक्षक हितों के प्रति समर्पण पर विश्वास जताते हुए चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पदाधिकारियों और शिक्षकों ने डॉ. आमौरिया का स्वागत किया। साथ ही चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने और उन्हें विजय दिलाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


हाथरस जिलाध्यक्ष चौ. रणबीर सिंह, जिला मंत्री ठा. चंद्रवीर सिंह और संगठन संयोजक रामचरण सिंह 'वकील साहब' समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया। बैठक में संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों की रक्षा पर जोर देते हुए प्रभावी रणनीति के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed