सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   60 Anganwadi Centers Inaugurated in the District

Hathras News: जिले में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 31 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
60 Anganwadi Centers Inaugurated in the District
कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नियु​क्ति पत्र देते अति​थि। स्रोत : स - फोटो : Self
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण और बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास किया। जिले में भी 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण और सिकंदराराऊ के बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास किया गया।
Trending Videos




आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित कीं। जिले में रिक्त 680 सहायिका के पदों पर चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर 478 सहायिकाओं का चयन किया गया है। इनमें से हसायन और सहपऊ विकास खंड की 21 सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। मौके पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed