सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Opposition to opening of liquor shop in Sikhra village

Hathras News: सहपऊ के सिखरा गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध, पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 31 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सिखरा गांव में खुलने जा रहे शराब के ठेके का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Opposition to opening of liquor shop in Sikhra village
गांव में शराब के ठेके का विरोध करते ग्रामीण, समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव में सिखरा में 31 मार्च की दोपहर को ठेका देसी शराब खोलने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व आबकारी विभाग की टीम से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। काफी समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Trending Videos


गौरतलब है इस गांव में पिछले 22 साल से देसी शराब का ठेका चल रहा है। शुरुआती दो साल तक तो यह गांव में ही रहा, लेकिन इसके बाद इसे गांव से करीब 150 मीटर दूर किराये की दुकान में शिफ्ट कर दिया गया। एक अप्रैल से अब ठेका दूसरे ठेकेदार के नाम हो गया है। आबकारी निरीक्षक कुलदीप चौहान ने बताया जिस दुकान में सरकारी देसी शराब की बिक्री की जा रही थी, अब उस दुकान के मालिक ने अगले सत्र के लिए किराये पर दुकान देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया ठेकेदार सिखरा के एक व्यक्ति से जगह लेकर वहां नई दुकान बनवा रहा है। वह दुकान गांव के काफी नजदीक है। शराब की नई दुकान गांव के पास बनती देख वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। 
 

इसके बाद ग्रामीण पुरानी ठेके की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस वहां भी पहुंच गई। काफी देर तक ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर आजकल देसी शराब का ठेका है, उसके नजदीक ही एक मंदिर है। इस मंदिर पर गांव की महिलाएं रोज पूजा करने आती हैं। यह असामाजिक तत्व शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं और महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। 
गांव में शराब ठेका नहीं खुलना चाहिए। 

आबकारी निरीक्षक और नए ठेकादार ने वहां पर अन्य स्थान की तलाश की, लेकिन बात नहीं बनी। काफी देर बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने वहां बल प्रयोग शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह मारपीट की है। मारपीट में कई ग्रामीणों के चोट भी आई है। वह बुधवार को डीएम कार्यालय पर जाकर ज्ञापन देंगे और पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत करेंगे। 

गांव में पिछले करीब 22 साल से लगातार देसी शराब का ठेका चल रहा है। जिस स्थान पर देसी शराब की दुकान खुली हुई है, अब ग्रामीण उसी स्थान पर दुकान खोलने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी।  पुलिस ने कोई लाठीचार्ज अथवा मारपीट नहीं की है।-मनीष चौधरी, एसडीएम सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed