सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now you will not have to go to other districts for fitness of vehicles.

Hathras News: वाहनों की फिटनेस के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे जिले

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go to other districts for fitness of vehicles.
विज्ञापन
जनपद के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अपने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मथुरा रोड पर तैयार किए गए निजी वाहन फिटनेस सेंटर के संचालन को शासन की अनुमति मिल गई है। इसी माह इसके शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos


अब तक हाथरस के वाहन मालिकों को अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए टूंडला, एटा या अन्य जनपदों में जाना पड़ता था। नए सेंटर के शुरू होने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेंटर को इसी माह शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके शुरू होते ही जिले के हजारों वाहन मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस सेंटर के संचालन से न केवल वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी।


संभागीय परिवहन विभाग के आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि हाथरस में वाहन फिटनेस सेंटर का शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।



आधुनिक मशीनों से होगी जांच

नए फिटनेस सेंटर पर वाहनों की जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इसमें ब्रेक, सस्पेंशन, प्रदूषण स्तर सहित विभिन्न तकनीकी मानकों की सटीक जांच संभव होगी। निजी फिटनेस सेंटर के संचालक राम कुमार वर्मा ने बताया कि इस सभी तरह की स्वीकृति मिल चुकी है, 15-20 अप्रैल के बीच इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed