{"_id":"69d35c184def5f2ebe0153cb","slug":"report-filed-against-pankaj-dhawaraiya-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंकज धवरैया व उनके मां-बाप सहित 10 पर प्लॉट कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंकज धवरैया व उनके मां-बाप सहित 10 पर प्लॉट कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव महमूदपुर ब्राह्मणान के महेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि पंकज धवरैया ने उनके प्लॉट पर कब्जा किया है। वह मारपीट के डर से वे सीधे कोतवाली चंदपा पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाथरस में अब पंकज के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई हैं। प्लॉट पर अवैध कब्जा किए जाने पर चंदपा पुलिस ने पंकज, उनके पिता व मां सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
गांव महमूदपुर ब्राह्मणान के महेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि पंकज धवरैया ने उनके प्लॉट पर कब्जा किया है। महेंद्र के अनुसार उनकी पत्नी राधा शर्मा व भाई की पत्नी राती शर्मा का मीतई बाईपास पर प्लॉट है। उनके प्लॉट के बगल में पंकज धवरैया की मां मंजू शर्मा का भी प्लॉट है। आरोप है कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने उनके प्लॉट की दीवार तोड़ दी तथा एक फुट अपने प्लॉट की चौढ़ाई बढ़ाकर लोहे के पिलर खड़े कर अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर वह चार अप्रैल को अपने प्लॉट पर पहुंचे। महेंद्र का कहना है कि पंकज, उसके पिता रवेंद्र शर्मा, मां मंजू शर्मा व दस अज्ञात लोग वहां पहले से मौजूद थे। आरोप है कि निर्माण कार्य का विरोध करने पर ये लोग गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट के डर से वे सीधे कोतवाली चंदपा पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।