{"_id":"69d2ce1b4574f71f3b046582","slug":"the-taste-of-the-kitchen-has-deteriorated-due-to-the-high-prices-of-refined-and-palm-oil-hathras-news-c-56-1-hts1003-146789-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिफाइंड व पॉम ऑयल महंगे होने से बिगड़ा रसोई का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिफाइंड व पॉम ऑयल महंगे होने से बिगड़ा रसोई का जायका
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
दुकान में रखे रिफाइंड एवं पॉम आयल के टिन एवं बोतलें। संवाद
विज्ञापन
खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। रिफाइंड और पॉम ऑयल के दामों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने में दामों में 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है। बाजार में रिफाइंड तेल की कीमत 170 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है, वहीं पॉम ऑयल भी 160 रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने और आयात पर निर्भरता के चलते स्थानीय स्तर पर भी कीमतों में असर देखने को मिल रहा है। रिफाइंड तेल के लिए सोयाबीन मुख्य रूप से अर्जेंटीना और शिकागो से आता है, जबकि पॉम ऑयल की आपूर्ति मलयेशिया और इंडोनेशिया से होती है।
इन देशों में युद्ध के चलते उत्पादन, निर्यात नीतियों और वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है और लोग सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
- पिछले कुछ समय से तेलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ग्राहक पहले जितना तेल लेते थे, अब कम मात्रा में खरीद रहे हैं। इससे बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। आने वाले समय में दाम और बढ़ सकते हैं। - नरेंद्र वार्ष्णेय, रिफाइंड तेल के थोक व फुटकर विक्रेता
- बाहर से ही माल महंगा आ रहा है। थोक बाजार में ही कीमतें बढ़ी हुई मिल रही हैं, जिसके कारण खुदरा में भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। अभी हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। - अनिल वार्ष्णेय, रिफाइंड तेल के थोक विक्रेता
Trending Videos