{"_id":"69cb86efa76099d9e104c45a","slug":"married-woman-burnt-for-dowry-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर, पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर, पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूनम का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया और गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ससुराल वालों ने पूनम पर तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में दहेज की मांग न पूरी होने पर एक विवाहिता को जलाने की कोशिश की गई। विवाहिता गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। पिता ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos
जनपद अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव अलहदादपुर निवासी भूवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी 13 जून 2024 को क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर निवासी लोकेश पुत्र दाऊदयाल के साथ की थी। उन्होंने शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च करने के अलावा दहेज में सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूनम का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया और गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
12 फरवरी की रात्रि को ससुराल वालों ने पूनम पर तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना 13 फरवरी को मायके पक्ष को मिली। परिजन तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पूनम बेहोशी की हालत में मिली। 14 फरवरी को उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पूनम लगभग 40 दिनों से वहां भर्ती है और उसका इलाज अभी भी जारी है। रिपोर्ट में पति लोकेश, सास रज्जो देवी, जेठ प्रवेंद्र, ननद संगीता एवं साधना को नामजद किया गया है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।