सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weather takes a turn for the worse in the evening; farmers' worries mount.

Hathras News: शाम को बिगड़ा मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn for the worse in the evening; farmers' worries mount.
आंधी में अलीगढ़ रोड पर उड़ती धूल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने गेहूं पैदा करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह जहां तेज धूप निकली वहीं शाम होते-होते धूल भरी आंधी के साथ मौसम पलट गया। बूंदाबांदी भी हुई।
Trending Videos




किसानेां का कहना है कि इस बदलाव का सीधा असर खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ने की आशंका है। किसान इस समय कटाई की तैयारी में जुटे हैं, ऐसे में मौसम की अनिश्चितता उन्हें परेशान कर रही है। मौसम में परिवर्तन के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान करीब 20 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है। यदि इस दौरान तेज आंधी या बारिश होती है, तो फसल गिरने और दाने खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ सकता है।



शाम को चली धूल भरी आंधी के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज ने मौसम में ऐसे उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed