सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A container full of parcels caught fire

Aligarh News: पार्सलों से भरे कंटेनर में लगी आग, लाखों के आईफोन और इलेक्ट्रिक गैजेट्स जलकर हुए राख

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
सार

कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। इसे अलीगढ़ स्थित कंपनी के डिलीवरी सेंटर तक पहुंचना था, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रामघाट रोड स्थित जनकपुरी के पास इसमें अचानक आग लग गई।

A container full of parcels caught fire
कंटेनर में लगी आग, बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 2 बजे ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के माल से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में कंटेनर के अंदर रखा करीब 35 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। बताया गया है कि इसमें आईफोन, इलेक्टि्रक गैजेट्स और अन्य सामान शामिल है।

Trending Videos


ट्रक चालक भूरी सिंह ने बताया कि कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। इसे अलीगढ़ स्थित कंपनी के डिलीवरी सेंटर तक पहुंचना था, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रामघाट रोड स्थित जनकपुरी के पास इसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में लदा लाखों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े और अन्य पार्सल आदि जलकर राख हो चुके थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और कंपनी के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed