{"_id":"69dcae6e723934474e011237","slug":"advocate-shot-by-masked-miscreants-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
अधिवक्ता बाइक से सादाबाद आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र में बहरदोई के निकट 12 अप्रैल रात करीब 10 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता सचिन सिसोदिया को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
सचिन सिसोदिया मूलरूप से गांव रसगंवा के रहने वाले हैं और सादाबाद में प्रैक्टिस करते हैं। सादाबाद में ही प्रकाश नगर में रहते हैं। वह रविवार को अपने गांव गए थे और वारदात के समय बाइक से सादाबाद आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा गया। क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गई। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।