{"_id":"69f26a083fff307c0f0d8dd7","slug":"an-overbridge-will-now-be-constructed-at-the-bagla-college-railway-crossing-hathras-news-c-56-1-hts1003-147845-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब बागला कॉलेज रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब बागला कॉलेज रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बागला कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
विनीत चौरसिया
हाथरस। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल बागला कॉलेज के रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यहां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
बागला कॉलेज के पास स्थित फाटक संख्या 308 स्पेशल शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर भारी यातायात बना रहता है। सासनी गेट चौराहे से अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क तिराहा तक जाने वाले इस मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। फाटक बंद होने के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मार्ग पर यहां दो इंटर कॉलेज और एक डिग्री कॉलेज है, जिनमें पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं का रोजाना इस मार्ग से आवागमन रहता है। जाम के कारण उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती है। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं।
शहर के दो छोरों को मिलाने वाला है मार्ग
रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बने स्कूल-कॉलेजों के वाहनों का यहां से आवागमन रहता है। प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आवागमन भी सुगम हो जाएगा। वर्तमान में रेलवे ट्रैक शहर को दो भागों में विभाजित करता है और यह फाटक सबसे महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्वाइंट माना जाता है।
यातायात व्यवस्था में आएगा बड़ा सुधार
ओवरब्रिज बनने के बाद वाहनों को फाटक खुलने-बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वाहन चालकों के समय की बचत होगी और ईंधन की खपत भी कम होगी। साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा के वाहना को भी सुचारू रूप से आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिल सके।
रेलवे फाटक से गुजरती हैं करीब 40 ट्रेनें
बागला कॉलेज रेलवे फाटक पूर्वाेत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड का अहम फाटक है। यह फाटक औसतन हर आधे घंटे के बाद बंद होता है। यहां से 10 पैसेंजर ट्रेनों और करीब 20 साप्ताहिक ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का संचालन होता है। बार-बार फाटक बंद होने से वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos