सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Immediate Relief from Scorching Heat: Light Rain Expected Over the Next Few Days

Hathras News: भीषण गर्मी से फौरी राहत, अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 29 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Immediate Relief from Scorching Heat: Light Rain Expected Over the Next Few Days
भीषण गर्मी में दुपट्टा ओढकर जातीं किशोरियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, हालांकि बादलों की आवाजाही से बीच-बीच में राहत भी मिली।
Trending Videos




मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश/आंधी-तूफान के आसार हैं। इसके बाद 30 अप्रैल से तीन मई तक मौसम आंशिक रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। चार मई को फिर से मौसम बदलने के संकेत हैं, जब हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







क्या रहेगी खास बात

. दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा

. बीच-बीच में बादल और हल्की बारिश से राहत

. आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने की सलाह






प्रशासन की सलाह

गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आंधी-तूफान के दौरान खुले में न रहने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, हाथरस में अगले कुछ दिन गर्मी के साथ राहत के मिश्रित संकेत हैं यानी कभी बादल, कभी धूप और बीच-बीच में बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed