{"_id":"69f269ba5dd26e857e0fb890","slug":"complaint-filed-against-tmc-mp-mahua-moitra-demand-for-registration-of-report-hathras-news-c-56-1-hts1004-147849-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आईपीएस अजयपाल शर्मा का पुराना और भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में कहा गया है कि टीएमसी सांसद ने अजयपाल शर्मा की छवि खराब करने की कोशिश की है।
आईपीएस अजयपाल शर्मा 2016 में हाथरस में तैनात रहे हैं और पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में वह पुलिस ऑब्जर्वर दक्षिण 24 परगना में तैनात है। आशीर्वाद वाटिका निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। दीपक का कहना है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि इसमें आईपीएस अजय पाल हैं। साथ ही फैंटा कॉप स्टाइल व फेयर एंड लवली बबुआ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया।
दीपक शर्मा का कहना है कि यह वीडियो वर्ष 2016 में वायरल हुआ था और यह गुरुग्राम के एक व्यापारी का है। उस समय भी सरकार ने इसकी जांच कराई थी और इसमें अजयपाल शर्मा को क्लीन चिट मिल गई थी। अब इसे पोस्ट कर उनके चरित्र हनन की कोशिश की गई और उनकी छवि को महिला विरोधी साबित करने का प्रयास किया गया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रकरण में शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos