सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrangement of pure drinking water in Hathras

गर्मी की दस्तक: शुद्ध पेयजल इंतजाम कागजों में कैद, चौराहों पर नहीं पीने का पानी, प्रशासन का आरओ प्लांट दावा

कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस नगर पालिका ने शहर के लोगों को राहत देने के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव पास किया था। जबकि प्रमुख चौराहों और बाजारों में पीने के पानी का इंतजाम नहीं है।

Arrangement of pure drinking water in Hathras
कोतवाली सदर के बाहर बंद पड़ी प्याऊ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस शहर में इस साल भी गर्मी की शुरुआत के साथ ही राहगीरों की प्यास बुझाने के इंतजाम दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि नगर पालिका द्वारा घोषित आरओ प्लांट की योजना कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है।

Trending Videos


शहर तालाब चौराहा, बागला कॉलेज मार्ग, सासनी गेट चौराहा, मधुगढ़ी चौराहा, सादाबाद गेट जैसे व्यस्ततम इलाकों में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इन सार्वजनिक स्थलों पर ठंडा पानी तो दूर, सामान्य पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। यात्री और ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग या तो महंगे दाम पर पानी की बोतलें खरीदने पर मजबूर हैं या फिर निजी दुकानों पर पानी के लिए गुहार लगाते नजर आते हैं। व्यक्ति बोतल भी साथ लेकर चले भी तो दोबारा इन बोतलों को भरने की भी व्यवस्था नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी की तलाश में भटकना पड़ता है। शहर में नगर पालिका की ओर से कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही।-अशोक कुमार निवासी गढ़ी जैनी

अभी से दोपहर में काफी गर्मी हो जाती है। आगे तापमान और बढ़ेगा। शहर के किसी भी प्रमुख चौराहा व बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। जहां हैंडपंप लगे भी हैं, वे खराब हो चुके हैं। लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ता है।-रोहित चौधरी निवासी आवास-विकास कॉलोनी
कोतवाली सदर व हाथरस गेट के बाहर प्याऊ बनाई गईं थीं, लेकिन ये क्रियाशील नहीं हैं। इसी तरह अन्य स्थानों पर सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्थाएं नदारद है।-प्रशांत पचौरी निवासी रुहेरी
तालाब चौराहा व सासनी गेट पर सबसे अधिक लोग परेशान रहते हैं। यहां टेंपो व बस पकड़ने के लिए यात्री खड़े रहते हैं। लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ता है।-रूपेश चौहान निवासी आगरा रोड
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। कुछ प्रस्ताव अगली बोर्ड की बैठक में पास कराए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

बाजारों का भी बुरा हाल
बाजारों में नगर पालिका के जो हैंडपंप लगे भी हैं, उनमें से अधिकांश या तो खराब पड़े हैं या उनसे निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन हर बार गर्मी आने पर आश्वासन देता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है।

प्रस्ताव पास, पर धरातल पर शून्य
नगर पालिका ने शहर के लोगों को राहत देने के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव पास किया था। तालाब चौराहा, बागला कॉलेज मार्ग व नगर पालिका परिसर में 500-500 लीटर वाली क्षमता के आरओ प्लांट लगाए जाने थे। साथ ही 1.5 टन का चिलर भी लगना था, जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सके। इन पर पालिका 26.40 लाख रुपये खर्च करने वाली थी। 12 नवंबर 2025 को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास भी हो चुका है, लेकिन अभी तक प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed