फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after crashing into a tree; bus runs over the other.

Hathras News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरे को बस ने कुचला

Sun, 09 Aug 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after crashing into a tree; bus runs over the other.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार की दोपहर दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जलेसर रोड पर गांव जलालपुर के निकट हुआ। तेज रफ्तार में बाइक सवार युवक सीधे पेड़ से टकरा गया, जबकि आगरा रोड पर गिजरौली के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी सतेंद्र (32) शुक्रवार को हाथरस जंक्शन के गांव नगला सिंघल आए थे। यहां सतेंद्र की साली के घर छठी कार्यक्रम था। गांव जलालपुर में सतेंद्र की बुआ रहती हैं। शनिवार की दोपहर वह बुआ से मिलने बाइक से गांव जलालपुर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

रास्ते में गांव से पहले मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे पेड़ से टकरा गए। सीधे सिर टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अगले पहिये की रिम भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक मजदूरी करते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। हादसे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव जोगीपुरा निवासी 50 वर्षीय रामप्रकाश एक आयुर्वेद क्लीनिक में काम करते थे। दोपहर को वह खाना खाने घर आए थे और वापस क्लीनिक के लिए निकले थे। बाइक से शहर की तरफ आते समय कासगंज डिपो की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने ओवरटेक के दौरान घटना को अंजाम दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed