{"_id":"6a779603fea951ec1408ea2e","slug":"ready-to-wear-sarees-are-becoming-the-top-choice-for-women-hathras-news-c-56-1-sali1016-152503-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेडी-टू-वियर साड़ियां बन रहीं महिलाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेडी-टू-वियर साड़ियां बन रहीं महिलाओं की पहली पसंद
Sun, 09 Aug 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान में एक दुकान पर सजी रेडी टू वियर साड़ी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन में बदलाव के साथ महिलाओं के सजने-संवरने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक साड़ियों को पहनने में लगने वाले लंबे समय और प्लेट्स बनाने के झंझट से बचने के लिए रेडी-टू-वियर साड़ियां महिलाओं की पसंद बन रही हैं।
दुकानदारों के अनुसार ये साड़ियां महज 60 सेकंड में आसानी से पहनी जा सकती हैं। रक्षाबंधन, हरियाली तीज और शादी-विवाह के सीजन में इनकी मांग बढ़ गई है। पारंपरिक साड़ी को सही तरीके से बांधना हर किसी के लिए आसान नहीं है। नई पीढ़ी की युवतियों के लिए यह बड़ी चुनौती हुआ करती है। रेडी-टू-वियर साड़ियों ने इस परेशानी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। त्योहारी सीजन के चलते कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी जा रही है। इनकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
लोकप्रियता के कारण
छात्राओं, युवतियों, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों के बीच रेडी टू वियर साड़ियों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। साड़ी विक्रेता यश अरोरा ने बताया कि कुछ महिलाएं ऐसी साड़ियां फैशन के लिए खरीदती हैं। कई महिलाओं के लिए अब यह एक जरूरत बन गई है। विशेष रूप से नौकरीपेशा महिलाओं को सुबह काम पर जाने की जल्दबाजी रहती है। यह साड़ी उनके लिए समय बचाने के साथ-साथ बेहद सुविधाजनक भी साबित हो रही है। इससे वे बिना किसी परेशानी के परफेक्ट इंडियन लुक कैरी कर पा रही हैं।
विज्ञापन
फैब्रिक्स और कीमत
बाजार में इन दिनों जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, सिल्क, क्रेप और सीक्विन वर्क वाली रेडी-टू-वियर साड़ियों की सबसे अधिक मांग है। ये साड़ियां हर वर्ग के बजट के अनुसार हैं। इनकी कीमत लगभग 1,200 रुपये से शुरू होकर 6,000 रुपये अथवा उससे अधिक तक हैं।