सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   chowki incharge suspended for demolishing Ahilyabai name board

Hathras News: अहिल्याबाई के नाम का बोर्ड गिराने पर हुआ हंगामा, एसपी ने किया चौकी इंचार्ज निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

वेरगांव में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार पर बोर्ड गिराने का आरोप लगा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। बाद में बोर्ड दोबारा लगवाया गया।

chowki incharge suspended for demolishing Ahilyabai name board
बोर्ड को गिराते चौकी इंचार्ज, लोगों की पुलिस से होती नौकझोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव वेरगांव में अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में लगाए जा रहे बोर्ड को गिराने पर हंगामा खड़ा हो गया। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने लात मारकर बोर्ड गिराया है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज बोर्ड को गिराते नजर आ रहे हैं। उधर वीडियो के आधार पर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। वहीं बोर्ड दोबारा लगवाया गया है।

Trending Videos


वेरगांव में बघेल समाज के लोगों की संख्या अधिक है। समाज के लोगों ने जयंती के उपलक्ष्य में समाज के उत्थान में योगदान देने वालीं अहिल्या बाई होल्कर के नाम का बोर्ड चौराहे पर लगाने का निर्णय लिया। 31 मई को ग्रामीण मिलकर बोर्ड लगवा रहे थे कि तभी किसी ने पुरा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को सूचना दे दी कि बिना अनुमति के बोर्ड लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसआई जीप लेकर मौके पर पहुंचे तथा कार्य रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि बोर्ड को लात मारकर गिरा दिया। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में समाज के लोग पहुंच गए। एसआई सफाई देते दिखे कि उन्होंने पैर नहीं मारा है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो व लोगों के आक्रोश को भांपते हुए एसपी ने तत्काल एसआई को निलंबित कर दिया। पुलिस सुरक्षा में दोबारा बोर्ड लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed