सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies, accused of wrong treatment

Hathras News: युवक को पेट में हुआ दर्द, झोलाछाप ने दे दी दवा, कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 31 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सूरजपाल के पेट में दर्द उठा था, जिस पर पड़ोस में ही झोलाछाप से दवा दिला दी थी। परिजन का आरोप है कि दवा खाने के कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे उनकी हालत बिगड़ गई।

Young man dies, accused of wrong treatment
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के निवासी सूरजपाल (44) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन ने एक झोलाछाप पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। बताया कि अचेत अवस्था में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Trending Videos


मूलरूप से चंदपा के गांव मोहनपुरा निवासी सूरजपाल काफी समय से करबला-कोटा रोड पर रहे थे। परिजन के अनुसार शनिवार शाम को उनके पेट में दर्द उठा था, जिस पर पड़ोस में ही झोलाछाप से दवा दिला दी थी। परिजन का आरोप है कि दवा खाने के कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। अचानक घबराहट के बाद वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। जिला अस्पताल से मिली सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed