{"_id":"69d6c5be01ae3bc49b0a2c5f","slug":"computer-products-become-more-expensive-demand-for-old-laptops-rises-hathras-news-c-56-1-hts1003-146929-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंगे हुए कंप्यूटर उत्पाद, पुराने लैपटॉप की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंगे हुए कंप्यूटर उत्पाद, पुराने लैपटॉप की बढ़ी मांग
विज्ञापन
शहर में कंप्यूटर की एक दुकान पर रखे कंप्यूटर उत्पाद एवं लैपटॉप। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
कंप्यूटर और लैपटॉप की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है। खाड़ी देशों में तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने से नए कंप्यूटर उत्पादों के दामों में तेजी आई है। इसका सीधा फायदा अब पुराने यानी रीफर्बिश्ड लैपटॉप के बाजार को मिल रहा है।
कुछ समय पहले तक 35 से 40 हजार रुपये में मिलने वाले लैपटॉप अब 50 से 55 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। कीमतों में इस उछाल के चलते मध्यम वर्ग और छात्रों ने नए की बजाय पुराने लैपटॉप खरीदने की ओर रुख किया है।
स्थानीय बाजार में 15 हजार से 40 हजार रुपये के बीच मिलने वाले रीफर्बिश्ड लैपटॉप की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लोग नई जनरेशन के बजाय 6वीं, 7वीं और 8वीं जनरेशन के लैपटॉप से ही काम चला रहे हैं, जो ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस वर्क और सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं।
Trending Videos