फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cyber fraud using wedding cards

सावधान: शादी का यह कार्ड खाली कर देगा आपका बैंक खाता, इन बातों का रखें खास ख्याल

Sun, 01 Mar 2026 03:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Mar 2026 03:36 PM IST
सार

आपको व्हाट्सएप पर किसी परिचित या अनजान नंबर से मेसेज आता है, जिसमें लिखा होता है-दीदी/भाई, शादी में जरूर आना, कार्ड नीचे फाइल में है। तो उस पर क्लिक कर डाउनलोड कर कार्ड को देखने की गलती न करें।

विज्ञापन
Cyber fraud using wedding cards
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठगों ने चोरी का एक नया और खतरनाक तरीका खोज निकाला है। अब आपके व्हाट्स एप या ई-मेल पर आने वाला ''शादी का कार्ड'', ''आरटीओ चालान'' या ''सरकारी योजना'' का मैसेज आपकी जीवनभर की कमाई छीन सकता है।

विज्ञापन


पुलिस की साइबर सेल का मानना है कि ठगों पर बैंक खाते की जानकारी होती है। इसके जरिये वे अपना शिकार खोजते हैं, इसलिए साइबर सेल प्रिवेंटिंग पुलिसिंग पर काम कर रही है। महिलाएं व बुजुर्ग उनके आसान शिकार होते हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों में जागरूकता ही बचाव है। जिले में हाल ही में हुए दो बड़े मामलों ने पुलिस और आम जनता की नींद उड़ा दी है। डिजिटल डेथ ट्रैप के इन मामलों में गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

यदि आपके साथ ऐसी कोई ठगी होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या साइबर सेल की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। बैंक को तुरंत सूचित कर अपना खाता फ्रीज करवाएं। जितनी जल्दी साइबर सेल तक सूचना पहुंचेगी, रुपये फ्रीज कर ठग के पकड़े जाने की संभावना बढ़ जाएगी।-आशीष कुमार, साइबर सेल प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जाल में फंसे लोग
केस -1-हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की कान्हा विहार कॉलोनी निवासी उद्यान विभाग की लिपिक नूतन रानी के पास व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड की एक एपीके फाइल आई। फाइल पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया और तीन किश्तों में उनके खाते से 1.18 लाख रुपये पार कर दिए गए। 17 फरवरी को उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।
केस-2- हसायन के रसूलपुर निवासी पवन कुमार के साथ भी यही हुआ। 25 फरवरी को आए एक निमंत्रण की फाइल डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हुआ और उन्हें भनक तक नहीं लगी। जब तक वह कुछ समझ पाते, उनके खाते से 4.17 लाख रुपये साफ हो चुके थे। उन्होंने 26 फरवरी को साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई। समय से सूचना देने के कारण ठग के खाते में पुलिस ने बैंक के जरिये 59 हजार रुपये फ्रीज करा दिए।

डिजिटल डेथ ट्रैप के अन्य रूप
सिर्फ शादी के कार्ड ही नहीं, ठग इन रास्तों से भी जाल बिछा रहे हैं

  • ई-चालान स्कैम : आपके पास मेसेज आता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है, फाइल डाउनलोड कर विवरण देखें।
  • बिजली बिल/केवाईसी : आपका बिजली का कनेक्शन आज रात काट दिया जाएगा, अपडेट के लिए इस ऐप को इंस्टॉल करें।
  • सरकारी योजना : पीएम आवास योजना या लाडली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस तरह काम करता है यह 'डिजिटल डेथ ट्रैप'

  • लुभावना मेसेज : आपको व्हाट्सएप पर किसी परिचित या अनजान नंबर से मेसेज आता है, जिसमें लिखा होता है-दीदी/भाई, शादी में जरूर आना, कार्ड नीचे फाइल में है।
  • एपीके फाइल का जाल : कार्ड की फोटो के बजाय एक फाइल भेजी जाती है, जिसके अंत में डॉट एपीके लिखा होता है।
  • रिमोट एक्सेस : जैसे ही आप इस फाइल को इंस्टॉल करते हैं, यह एक ''मैलवेयर'' (खतरनाक सॉफ्टवेयर) के रूप में आपके फोन में छिप जाता है। इससे ठग को आपके फोन की स्क्रीन, मैसेज और कीबोर्ड का पूरा एक्सेस मिल जाता है।
  • सेंधमारी : ठग आपके फोन में मौजूद यूपीआई एप्स आदि के जरिये ट्रांजेक्शन शुरू करता है। चूंकि ओटीपी उसके पास भी जा रहा होता है, इसलिए वह आसानी से रुपये निकाल लेता है।


इन बातों का रखें खास ख्याल

  • अज्ञात फाइल डाउनलोड न करें : अगर कोई आपको डॉट एपीके फॉर्मेट में फाइल भेजता है, तो उसे भूलकर भी न खोलें। शादी के कार्ड हमेशा इमेज जेपीजी या पीडीएफ फॉर्मेट में होते हैं।
  • अनावश्यक परमिशन न दें : कोई भी एपइंस्टॉल करते समय ''एसएमएस रीड'' या ''ओवर-ले'' की परमिशन मांगता है, तो सावधान हो जाएं।
  • एंटी वायरस का प्रयोग करें : अपने फोन में एक भरोसेमंद मोबाइल सिक्योरिटी एप रखें जो संदिग्ध फाइलों को तुरंत ब्लॉक कर सके।
  • अनजान साेर्स बंद रखें : फोन की सेटिंग्स में जाकर ''इंस्टाल फ्रॉम अननोन सोर्सेज के विकल्प को हमेशा ऑफ रखें।
  • संदिग्ध लिंक से बचें : आरटीओ के चालान या बिजली बिल के नाम पर आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed