सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dispute over demand for fare concession reaches Sadabad police station.

Hathras News: किराये में छूट की मांग पर बहस बस पहुंची सादाबाद कोतवाली

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute over demand for fare concession reaches Sadabad police station.
सादाबाद कोतवाली में खड़ी बस।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों और रोडवेज बस के परिचालक के बीच किराए में छूट को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख चालक बस को सादाबाद कोतवाली ले गया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि शासन द्वारा घोषित 50 प्रतिशत छूट का लाभ उन्हें नहीं दिया गया, जबकि परिचालक ने संबंधित आदेश की जानकारी न होने की बात कही।

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से आगरा जा रही हाथरस डिपो की बस में अभ्यर्थी सफर कर रहे थे। इनका कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद उनसे पूरा किराया लिया गया। अभ्यर्थियों ने परिचालक से निर्धारित छूट लागू करने का अनुरोध किया, लेकिन परिचालक ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कोतवाली में अभ्यर्थियों ने पुलिस को अपनी शिकायत से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों की बात सुनी। अभ्यर्थियों ने मांग की कि अतिरिक्त वसूली गई धनराशि वापस कराई जाए।
विज्ञापन
Trending Videos

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडे ने बताया कि रोडवेज अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई है। यदि शासन के आदेशों के अनुसार अभ्यर्थी किराये में छूट के पात्र पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया और अभ्यर्थी रवाना हो गए। हाथरस डिपो के प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से शत प्रतिशत छूट दिए जाने की बात कही जा रही थी, इस पर चालक-परिचालक को पुलिस का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed