पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District set to receive development projects worth 548 crore

Hathras News: 548 करोड़ के विकास कार्यों से भरेगी जिले की झोली

Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
District set to receive development projects worth 548 crore
सलेमपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए तैयार पंडाल में जांच के लिए मशान लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सलेमपुर के नए औद्योगिक क्षेत्र में 548 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह 55 परियोजनाओं का लोकार्पण और 88 का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में 29,961.15 लाख रुपये की लागत से तैयार हो चुकीं 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों की भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक या शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है। इसमें सबसे प्रमुख हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 36.98 करोड़) और सासनी-नानऊ मार्ग का चौड़ीकरण कार्य (लागत 18.96 करोड़) है।
विज्ञापन

इसके अलावा 24,843.71 लाख रुपये (लगभग 248 करोड़ रुपये) की कुल 88 नई स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें सासनी-अकराबाद मार्ग के चौड़ीकरण (लागत 23.70 करोड़) और हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग के चौड़ीकरण (लागत 10.87 करोड़) के कार्य प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14.32 करोड़ से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, 3.83 करोड़ रुपये से नए साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण और पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी आवास के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed