{"_id":"6a61d10f469f3e08ed0c6c17","slug":"due-to-love-affair-lovers-consumed-poison-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने खाया विषाक्त, प्रेमी की हुई मौत, महिला की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने खाया विषाक्त, प्रेमी की हुई मौत, महिला की हालत नाजुक
Thu, 23 Jul 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:00 PM IST
सार
युवक को अपनी पड़ोसी विवाहित महिला से प्यार हो गया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। उनके प्रेम संबंधों के किस्से गांव में तेजी से फैलने लगे थे। ग्रामीणों ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई और उन पर कई तरह की बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इन सामाजिक बंदिशों से परेशान होकर दोनों ने विषाक्त का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने खाया विषाक्त
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव रुदायल में एक प्रेम प्रसंग का दुखद मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में प्रेमी रतन कुमार की 23 जुलाई सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
रुदायल निवासी 23 वर्षीय रतन कुमार को अपनी पड़ोसी विवाहित महिला से प्यार हो गया था। महिला के दो बच्चे भी हैं। उनके प्रेम संबंधों के किस्से गांव में तेजी से फैलने लगे थे। ग्रामीणों ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई और उन पर कई तरह की बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। इन सामाजिक बंदिशों से परेशान होकर दोनों ने 20 जुलाई को विषाक्त का सेवन कर लिया। विषाक्त खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रतन कुमार ने 23 जुलाई सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक रतन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला का उपचार
विषाक्त सेवन के बाद महिला की भी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई थी। उसे तत्काल उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है और उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की प्रतिक्रिया
कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोतवाली में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों को जुटा रही है।