{"_id":"69b0827dae7ce5a30304ec64","slug":"edible-oil-prices-gave-an-inflationary-shock-hathras-news-c-56-1-hts1003-145644-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद्य तेलों के दामों ने दिया महंगाई का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद्य तेलों के दामों ने दिया महंगाई का झटका
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर रखा खाद्य तेल का स्टाॅक। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते रिफाइंड तेल समेत कई प्रकार के खाद्य तेलों के दामों में भी तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में ही रिफाइंड तेल की कीमतों में करीब पांच रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हो गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन रिफाइंड तेल की कीमतों में पिछले पांच दिनों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 750 लीटर का रिफाइंड जो पाउच पहले करीब 125 रुपये में मिल रहा था, अब उसके दाम बढ़कर लगभग 130 रुपये तक पहुंच गए हैं।
इसी तरह 15 लीटर वाले रिफाइंड तेल के टिन के दामों में भी करीब 70 रुपये की तेजी आई है। पहले जो टिन करीब 2400 रुपये में मिल रहा था, अब उसकी कीमत करीब 2470 रुपये तक पहुंच गई हैं। बाजार में रिफाइंड तेल के साथ पाम ऑयल और अन्य खाद्य तेलों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई बाधित होने और परिवहन से जुड़ी परिस्थितियों के कारण कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर पड़ रहा है। खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट भी प्रभावित हो रहा है।
पहले से ही महंगाई का सामना कर रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है। बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
ऊपर से ही भावों पर असर पड़ रहा है। इस कारण रिफाइंड के भावों में पांच रुपये किलो तक का इजाफा है। अगर युद्ध को लेकर सकारात्मक सूचना आई तो भाव निश्चित रूप से नीचे आएंगे, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो भाव ऊपर भी जा सकते हैं।
-नरेंद्र वार्ष्णेय, खाद्य तेलों के थोक विक्रेता।
रिफाइंड के फुटकर कारोबार में लगातार इजाफा हो रहा है। होली के दौरान ही भावों में इजाफा होना शुरू हो गया था। इसका बिकवाली पर अधिक प्रभाव नहीं है। कुछ ग्राहक जो एक बार में दो लीटर लेते थे, अब वह एक लीटर ही ले रहे हैं।
-संजय कुमार, परचून के फुटकर व्यापारी।
Trending Videos