{"_id":"69b10a5f280781b1760148d5","slug":"father-kills-son-in-village-wajidpur-of-sikandrarao-police-station-hathras-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Murder: रात में शराब पीकर आया पिता, चारपाई पर सोए बेटे को फावड़े से काट कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Murder: रात में शराब पीकर आया पिता, चारपाई पर सोए बेटे को फावड़े से काट कर उतारा मौत के घाट
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
सत्यवीर अपने घर पर कमरे में सो रहा था। शराब के नशे में आए पिता ने पहले तो उसे जी भर के गालियां दी, फिर फावड़े से प्रहार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सत्यवीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिकन्दराराऊ कोतवाली के गांव बाजीदपुर मे मंगलवार शाम लगभग सात बजे शराब पीकर आये पिता कोमल सिंह ने चारपाई पर सो रहे बेटे सत्यवीर पर फावडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे गंभीर घायल होने के बाद सत्यवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सत्यवीर अपने घर पर कमरे में सो रहा था। शराब के नशे में आए पिता ने पहले तो उसे जी भर के गालियां दी, फिर फावड़े से प्रहार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आकर के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सत्यवीर की पत्नी और तीन बेटियां। अचानक हुए इस हत्याकांड से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिता कोमल सिंह काफी लंबे समय से शराब का आदी है। हर समय शराब के नशे में रहता था। कोतवाली पुलिस का कहना है की पिता ने किन हालातों में बेटे की नृशंस हत्या की। इस बात का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। घर वालों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।