{"_id":"69deaeb0469fae3c150aa0e4","slug":"expensive-gold-bullion-market-pins-hopes-on-akshaya-tritiya-hathras-news-c-56-1-hts1003-147196-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा सोना : सराफा बाजार को अक्षय तृतीया से उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा सोना : सराफा बाजार को अक्षय तृतीया से उम्मीदें
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के लिए शहर में एक दुकान पर गहने पसंद करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
आसमान छू रही सोने की कीमत ने इस बार अक्षय तृतीया से पहले सराफा बाजार की रौनक फीकी कर दी है। इस पर्व पर परंपरागत रूप से सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन महंगाई के कारण बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बुकिंग 20 फीसदी तक कम है। बीते एक वर्ष में सोने के भाव में करीब 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक बड़ा उछाल आया है।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मध्य वर्गीय ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं या फिर हल्के वजन के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं। कारोबारियों को अब भी उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर बाजार में कुछ रौनक लौट सकती है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
खासतौर पर मध्य वर्गीय परिवार इस अवसर पर खरीदारी करते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्धविराम की बातचीत विफल होने के कारण सोने के भाव में फिलहाल गिरावट की उम्मीद कम ही है। ऐसे में सराफा कारोबारियों की नजर अब अक्षय तृतीया पर टिकी है, जहां उन्हें बिक्री में सुधार की उम्मीद है।
इस बार सोने के बढ़े दामों के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। जो आ भी रहे हैं, वे हल्के आभूषण खरीद रहे हैं, केवल वजन के हिसाब से कारोबार में कमी आ सकती है, लेकिन ग्राहक खर्च उतना ही करेंगे।
राजेश अग्रवाल, ज्वेलर्स।
पिछले साल के मुकाबले इस बार बुकिंग में करीब 20 फीसदी की कमी आई है। लोग बड़े सेट की बजाय छोटे आइटम लेना पसंद कर रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि वह खरीदारी टाल नहीं रहे हैं।
-गर्वित अग्रवाल, ज्वेलर्स।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X