फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer protest continues in Sadabad Hathras

हाथरस: कोल्ड स्टोर भाड़ा माफ कराने के लिए सादाबाद में किसानों का धरना जारी, किसान रजिस्ट्री रद्द करने की मांग

Sun, 30 Aug 2026 02:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 02:10 PM IST
सार

किसानों ने आलू की सरकारी खरीद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कराने, किसान रजिस्ट्री रद्द करने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने और कोल्ड स्टोर का भाड़ा माफ कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Farmer protest continues in Sadabad Hathras
सादाबाद तहसील परिसर में शनिवार को मांगों को लेकर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोल्ड स्टोर भाड़ा माफ कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के बैनर तले सादाबाद तहसील परिसर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरने पर किसानों ने आलू की सरकारी खरीद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कराने, किसान रजिस्ट्री रद्द करने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने और कोल्ड स्टोर का भाड़ा माफ कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। किसान बनी सिंह पहलवान ने कहा कि आलू किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। आलू की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन


धरने को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने भी समर्थन दिया। इस दौरान विक्रम सिंह वर्मा, विश्वजीत आर्य, ओमप्रकाश, श्रीराम चौधरी, पदम सिंह, निहाल सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed