सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Female Conductor Recruitment: Low Interest, Only One Appointed Out of 18

महिला परिचालक भर्ती : दिलचस्पी कम, 18 में सिर्फ एक की तैनाती

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Female Conductor Recruitment: Low Interest, Only One Appointed Out of 18
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा महिला परिचालकों की भर्ती को बढ़ावा देने के कई प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। हाल ही में आयोजित भर्ती शिविर में 18 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 4 का चयन हुआ, लेकिन केवल एक महिला ने ही तैनाती ग्रहण की।
Trending Videos





चयनित तीन अन्य अभ्यर्थियों ने अब तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, जिसके चलते उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे विभाग की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज प्रशासन महिला परिचालकों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि महिला यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा का एहसास कराया जा सके। इसके लिए समय-समय पर भर्ती शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। वर्तमान में हाथरस डिपो में महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह संख्या अभी भी पर्याप्त नहीं है।




डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि आगे भी भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी और अधिक से अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में अवसर देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed