{"_id":"6a2718e83941d820e00d3fb1","slug":"five-sentenced-to-three-years-in-prison-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-hathras-news-c-56-1-hts1004-149720-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैर इरादतन हत्या में पांच को तीन साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैर इरादतन हत्या में पांच को तीन साल की कैद
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पंचम ने गैर इरादतन हत्या के नौ साल पुराने मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने पांचों को तीन-तीन साल के कारावास और 18-18 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला हसायन कोतवाली क्षेत्र का है। अक्तूबर 2017 में परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी। महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप लगा था। उपचार के दौरान मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
पुलिस ने प्रकरण में सगे भाई मूला उर्फ मूलचंद्र व टीटू, दीपू व उसके पिता आला ठाकुर उर्फ शीलेंद्र व चंद्रभान निवासी गांव कानऊ, हसायन को गिरफ्तार कर जेल भेजा थे। पांचों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट दाखिल की गई थी। सोमवार को कोर्ट ने सबूत व गवाहों के आधार पर पांचों को दोषी सिद्ध किया और सजा का फैसला सुनाया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos