सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From common man to entrepreneur, expectations from Budget 2026

Budget 2026: सभी की निगाह आज के आम बजट पर, आम आदमी से उद्यमी तक सबको हैं बड़ी उम्मीदें

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आम उपभोक्ताओं की नजरें जीएसटी पर भी टिकी हैं। कई आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करने या उनकी कर दरों में कमी की मांग लगातार उठती रही है। यदि ऐसा होता है तो रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं सस्ती होंगी और आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी।

From common man to entrepreneur, expectations from Budget 2026
केंद्रीय बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज संसद में पेश होने वाले आम बजट से जनता, व्यापारी और औद्योगिक क्षेत्र को काफी उम्मीदें हैं। जबरदस्त महंगाई, कई तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों का बोझ ढो रहे लोगों को राहत मिलने की आस है। हाथरस जिले के हींग, हस्तशिल्प, गारमेंट, चंदन-रोली कारोबारियों की नजरें बजट पर टिकी हैं।

Trending Videos


टोल टैक्स को लेकर लोगों में लंबे समय से नाराजगी है। वाहन खरीदते समय भारी-भरकम वन टाइम रोड टैक्स अदा करने के बावजूद हाईवे पर टोल टैक्स वसूली ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि टोल टैक्स में कमी की जाए या कुछ दूरी तक इसे समाप्त किया जाए तो माल ढुलाई का खर्च कम होगा। इससे परिवहन लागत घटेगी और महंगाई पर भी अंकुश लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो कंपनियों पर लगने वाले 25 प्रतिशत आयकर और छोटी साझेदारी फर्मों पर 30 प्रतिशत कर की दर को अधिक बताया जा रहा है। उद्योग जगत को उम्मीद है कि बजट में इन कर दरों में कटौती कर निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

आम उपभोक्ताओं की नजरें जीएसटी पर भी टिकी हैं। कई आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करने या उनकी कर दरों में कमी की मांग लगातार उठती रही है। यदि ऐसा होता है तो रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं सस्ती होंगी और आम आदमी को सीधी राहत मिलेगी।

बजट से आवास क्षेत्र को भी बड़ी उम्मीदें हैं। सस्ते घरों के लिए सब्सिडी, होम लोन पर ब्याज दरों में राहत और कर छूट मिलने से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। उनका घर खरीदने का सपना साकार हो सकेगा।-सत्यनारायण पाठक निवासी पसरट्टा बाजार।
आयकर के स्लैब में पिछले साल काफी राहत दी गई थी, इसलिए अब और अधिक राहत की उम्मीद कम है। हवाई और रेल यात्रा को और अधिक सस्ता व सुलभ बनाने की घोषणाएं की जानी चाहिए।-मयंक शर्मा निवासी वसुंधरा एंक्लेव।
बजट से आम आदमी, व्यापारी और उद्योग जगत को बड़ी उम्मीदें हैं। अब यह देखना है कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। कौन-कौन सी राहत मिलती है। उम्मीदें बड़ी हैं।-संदीप कुमार निवासी मेंडू।
माल भाड़ा कम होना चाहिए। वाहन खरीद करते समय दिए जाने वाले वन टाइम रोड टैक्स के बाद भी भारी भरकम टोल टैक्स लिया जा रहा है। यह सही नहीं है, इसको बंद किया जाए।-अमित कुमार निवासी घास की मंडी।


यह हैं उम्मीदें

  • देश भर में टोल टैक्स की वसूली से मिल सकती है बड़ी राहत
  • कंपनियों और साझेदारी फर्मों को कर में राहत मिल सकती है
  • आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करने या दरें घटाने की मांग
  • आवास, हवाई और रेल यात्रा को अधिक सस्ता बनाने की अपेक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed