{"_id":"6ad09c07fbc76ec9ea0d0790","slug":"hathras-electronics-market-beats-online-with-low-price-offers-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार: ऑनलाइन को टक्कर दे रहे दुकानदार, कैशबैक-ऑफर व नो-कॉस्ट ईएमआई से सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार: ऑनलाइन को टक्कर दे रहे दुकानदार, कैशबैक-ऑफर व नो-कॉस्ट ईएमआई से सजा बाजार
Thu, 15 Oct 2026 02:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:55 PM IST
सार
त्योहारों के शुभ मुहूर्त में गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए कारोबारियों ने फ्रिज, ऑटोमेटिक व सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर हीटर और रूम हीटर का भरपूर स्टॉक जुटा रखा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर उत्पाद पसंद करती महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार स्थानीय दुकानदार न सिर्फ ऑनलाइन कंपनियों के बराबर या उससे भी कम दामों में उत्पाद बेच रहे हैं, बल्कि ऑनलाइन मिलने वाले डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक सीधे अपने शोरूम पर ग्राहकों को मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
त्योहारों के शुभ मुहूर्त में गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए कारोबारियों ने फ्रिज, ऑटोमेटिक व सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर हीटर और रूम हीटर का भरपूर स्टॉक जुटा रखा है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब ऑनलाइन कंपनियों की डिलीवरी का इंतजार करने और पैकेजिंग में खराबी के जोखिम से बचने के लिए स्थानीय बाजार को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं, क्योंकि यहां सामान को अपनी आंखों से देखकर परखने और तुरंत घर ले जाने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, अतिरिक्त 10 से 15 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक, फ्री इंस्टालेशन और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर दी जा रही हैं। इससे ग्राहकों का झुकाव स्थानीय बाजार की तरफ तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन से सस्ता दाम और हाथों-हाथ वारंटी
पहले लोग दुकानों पर आकर सामान देखते थे और ऑनलाइन ऑर्डर कर देते थे, लेकिन इस बार हमने कंपनियों से सीधे टाई-अप करके ग्राहकों को ऑनलाइन से भी कम दामों पर उत्पाद उपलब्ध कराए हैं।-दिनेश कोठारी, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक, गणेशगंज, हाथरस।
स्थानीय बाजार में विश्वास सबसे बड़ा कारक है। ग्राहक जानते हैं कि किसी भी तकनीकी खराबी पर दुकानदार सीधे जिम्मेदार होता है। यही कारण है कि ग्राहक ऑनलाइन के फेर से निकलकर हाजिर बाजार में खूब खरीदारी कर रहे हैं।-जितेंद्र वार्ष्णेय, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, मेंडू गेट, हाथरस।