{"_id":"6aad006b4cb1f5b0f30d1f3b","slug":"hathras-labourer-dies-after-falling-from-third-floor-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बंदरों से डरकर भागा मजदूर तीसरी मंजिल से गिरा, अलीगढ़ में हुई मौत, तीन बच्चों से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बंदरों से डरकर भागा मजदूर तीसरी मंजिल से गिरा, अलीगढ़ में हुई मौत, तीन बच्चों से उठा पिता का साया
Fri, 18 Sep 2026 02:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:43 PM IST
सार
अपने घर की छत पर टहल रहे मजदूर पप्पू उर्फ देवी किशोर पर आपस में लड़ रहे बंदरों ने अचानक हमला कर दिया, बचने के लिए भागते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे रोड हाथरस जंक्शन पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक मजदूर की मौत हो गई। वह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में तीसरी मंजिल से गिर गए थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पप्पू उर्फ देवी किशोर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हरप्रसाद के पुत्र थे। पप्पू अपने घर की छत पर टहलने गए थे। छत पर कुछ बंदर आपस में लड़ रहे थे। ये बंदर अचानक पप्पू पर झपट पड़े। जान बचाने के लिए भागते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल हाथरस ले गए। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान पप्पू की मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें 24 वर्षीय बेटा, 22 वर्षीय बेटी और 20 वर्षीय बेटा शामिल हैं।
विज्ञापन