फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Healthcare services to reach every village; check-ups to be conducted via mobile medical units.

Hathras News: गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, मोबाइल मेडिकल यूनिट से होगी जांच

Fri, 14 Aug 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services to reach every village; check-ups to be conducted via mobile medical units.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
स्वास्थ्य आपके द्वार पहल को विस्तार देते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव पहुंचाई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें जिलाधिकारी समेत अधिवक्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों की रक्त, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि यूनिट का विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पहचान और उपचार पर है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ऐसे गांवों में रोस्टर के अनुसार यूनिट भेजी जाएगी, जहां गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक है। कलेक्ट्रेट के बाद पुलिस लाइन, विकास भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। यूनिट को गांवों, उपेक्षित मोहल्लों, घुमंतू और अन्य वंचित समुदायों की बस्तियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह से चल रहा एनीमिया मुक्त अभियान

जिले में करीब छह माह से एनीमिया मुक्त जनपद हाथरस अभियान चल रहा है। प्रत्येक तीसरे सप्ताह आयरन सुक्रोज कैंप लगाकर चिह्नित गर्भवती महिलाओं को आवश्यक डोज दी जा रही है। आने वाले समय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, परिषदीय विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed