फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers, angered by the lack of electricity, brought the power supply to a halt.

Hathras News: बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने ठप की बिजली

Fri, 14 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 14 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by the lack of electricity, brought the power supply to a halt.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नगला लच्छी में 36 घंटे से बिजली बाधित रहने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात कोटा विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र से जुड़े 23 गांवों की बिजली बंद करा दी। ग्रामीणों का कहना था कि जब उनके गांव में बिजली नहीं आ रही है तो दूसरे क्षेत्रों में भी आपूर्ति नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इस कदम से भगतुआ, महामोनी, पदू, कोटा, सरकोरिया, भांकरी, नगला भोजा, नगला अंता, पीहरी और गुमानपुरा समेत करीब 23 गांवों की बिजली ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रहने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे नगला लच्छी के बड़ी संख्या में ग्रामीण कोटा विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली बहाल न होने पर आक्रोश जताया। इससे उपकेंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। बिजली बंद होने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग भी वहां पहुंच गए और जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि नगला लच्छी में कुछ लोगों ने हंगामा किया था। इसके बाद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और करीब एक घंटे तक अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। समझाने-बुझाने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed