{"_id":"6a43759a61fc5814d4071aef","slug":"high-speed-head-on-collision-between-two-bikes-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: तेज रफ्तार आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, हादसे में युवक समेत दो की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: तेज रफ्तार आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, हादसे में युवक समेत दो की मौत, महिला गंभीर घायल
Tue, 30 Jun 2026 01:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:22 PM IST
सार
एक बाइक पर एक युवक और दूसरी पर पति और पत्नी सवार थे। तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ गए। तीनों ही सड़क पर गिरे और गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई और पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक भूपेंद्र यादव, घायलों को एंबुलेंस से ले जाते हुए
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट 29 जून शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 18 वर्षीय युवक भूपेंद्र यादव की जान चली गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार रोहित और उनकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से पति रोहित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कासगंज रोड के गांव खेमगढ़ी निवासी भूपेंद्र यादव 29 जून शाम करीब 6:30 बजे अपनी बहन को गांव बरामई में एक पारिवारिक समारोह में छोड़कर लौट रहा था। वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। हबीबपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर रोहित और उनकी पत्नी सीमा सवार थे। वे गांव पंचों से खेड़ा सुल्तानपुर गांव की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भूपेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। रोहित और सीमा का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान पति रोहित की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में शोक की लहर
भूपेंद्र यादव की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि भूपेंद्र की शादी महज एक वर्ष एक माह पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। जवान बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिवार की स्थिति
भूपेंद्र के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। उनके भाइयों के नाम उपेंद्र और राहुल हैं। परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। भूपेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।