पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   AI studies from class 9 to 11

AI: कक्षा 9 से 11 तक होगी एआई की पढ़ाई, शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, राजकीय विद्यालयों में होंगी कक्षाएं

Tue, 30 Jun 2026 11:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 11:05 AM IST
सार

एआई की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए अब माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 9 से 11 तक एआई की पढ़ाई कराएगा। जिसके शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी और सभी राजकीय विद्यालयों में एआई की कक्षाएं चलेंगी।

विज्ञापन
AI studies from class 9 to 11
एआई - फोटो : freepik

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र से हाथरस के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी हो रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों को एआई की प्रारंभिक जानकारी देने की विशेष व्यवस्था करेगा। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद से अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को एआई की बुनियादी अवधारणाएं, इसके उपयोग और भविष्य में इससे पैदा होने वाले रोजगार की जानकारी दी जाएगी। उन्हें एआई के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया जाएगा। सभी राजकीय विद्यालयों में इसके लिए विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को एआई की बारीकियां समझाएंगे। प्रधानाचार्यों को भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि कक्षाओं का संचालन प्रभावी ढंग से कराया जा सके।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि एआई का ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा। इससे उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि एआई आधारित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिसके लिए नाम मांगे गए हैं। प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed