फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer dies of electrocution while working on highway

Hathras: छड़ी ऊपर करते ही हाईटेंशन लाइन से छुली, हुआ तेज धमाका, हाईवे पर काम करते समय करंट से मजदूर की मौत

Fri, 07 Aug 2026 10:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 07 Aug 2026 10:49 AM IST
सार

हरिओम एक बार ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बचे, लेकिन थोड़ी देर बार फिर से उनका ध्यान भटक गया। छड़ी ऊपर करते ही वह हाईटेंशन लाइन से स्पर्श हो गई और तेज धमाका हुआ। करंट लगने से हरिओम अचेत हो गए।

विज्ञापन
Laborer dies of electrocution while working on highway
जहां हुआ हादसा, मृतक मजदूर हरिओम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान 6 अगस्त की दोपहर गांव सलेमपुर पर धौलपुर (राजस्थान) निवासी मजदूर 30 वर्षीय हरिओम हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित निजी स्कूल के सामने पुलिया की नपाई का काम चल रहा था। धौलपुर (राजस्थान) के थाना मानिया के गांव दुलारा निवासी हरिओम पुत्र गजाधर हाथ में धातु की छड़ी से पुलिया नाप रहे थे। वह एक बार ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बचे, लेकिन थोड़ी देर बार फिर से उनका ध्यान भटक गया। 
विज्ञापन


छड़ी ऊपर करते ही वह हाईटेंशन लाइन से स्पर्श हो गई और तेज धमाका हुआ। करंट लगने से हरिओम अचेत हो गया। मौके पर काफी संख्या में मजदूर जमा हो गए। ठेकेदार भी वहां पहुंच गए। साथी मजदूर हरिओम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय हरिओम का छोटा भाई जोगराम भी साथ था। भाई की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हो गया। उसने फोन से गांव में हादसे की जानकारी दी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बेटों को बिलखते हुए छोड़ा है। जोगराम ने बताया कि हरिओम का एक बेटा दो साल और एक दो महीने का है। वे लोग करीब ढाई महीने पहले गांव से मजदूरी करने यहां आए थे। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed