फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Body of teenage girl found hanging in Rampur village.

Hathras News: गांव रामपुर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 07 Aug 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Body of teenage girl found hanging in Rampur village.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
क्षेत्र के गांव रामपुर में 17 वर्षीय काजल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में चुन्नी के सहारे फंदे पर लटका मिला। किशोरी के मामा ने बहनोई व उनकी दूसरी पत्नी पर भांजी को आत्महत्या पर मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काजल की दादी कस्तूरी देवी ने बताया कि घटना के समय उसके पिता व बड़े भाई पैंठ में गए थे, जबकि छोटा भाई स्कूल गया था। सौतेली मां भी उस समय घर पर मौजूद नहीं थी। दोपहर में जब छोटा भाई स्कूल से घर लौटा तो उसने बहन को कमरे में फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर चुन्नी का फंदा काटकर किशोरी को नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

किशोरी के मामा रामवीर सिंह निवासी नगला खुमानी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने बहनोई और उनकी दूसरी पत्नी पर उनकी भांजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने पांच साल पहले की दूसरी शादी

किशोरी के पिता ने पहली पत्नी के मौत के बाद पांच साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के दो पुत्र और एक पुत्री थी। दोनों पुत्र छोटे हैं जबकि पुत्री बड़ी थी। उसने इस साल ही हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गई थी। दूसरी पत्नी के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed